जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित शेफर्ड इंग्लिश हाई स्कूल (धर्मडीह) का तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद शुक्रवार को संपन्न हो गया. इस मौके पर बच्चों के बीच दर्जनों प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें खास रही नौवीं व दसवीं के स्कूली बच्चों व शिक्षकों के बीच आयोजित रस्साकशी में बच्चों ने बाजी मार ली. इस रोमांचक खेल का सभी ने आनंद उठाया. इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि सह स्कूल के संस्थापक मुद्रिका शर्मा ने खेल के महत्व से बच्चों को अवगत कराया तथा कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल जगत में आगे बढ़ना चाहिए, ताकि बच्चे राष्ट्रीय स्तर अपनी पहचान बनाकर देश व स्कूल का नाम रौशन कर सकें. इस प्रतियोगिता में प्री नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया.(नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर बच्चों के लिए कई तरह के खेल आयोजित किए गए. मसलन केला खाना, गेंद उठाकर दौड़ना, शॉट पुट, रिले दौड़, रस्साकशी. विभिन्न खेलों में बच्चों भरपूर उत्साह दिखाया. अंत में येलो हाउस अव्वल घोषित हुआ. ग्रीन हाउस दूसरे स्थान पर जबकि ब्लू हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफलता पाई. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के संस्थापक मुद्रिका शर्मा, प्राचार्य पी के बनर्जी,जयपाल गोप अश्वत्थामा धीर, इनाम, खितिश चंद्र मंडल, मेनका सिंह, चंद्रिका, दीक्षा, बबली, सुमिता टुडू, रूपी, लक्ष्मी शीला, स्वाति, रिंकी, संचालन रिंकी गोप एवं सुमिता टुडू ने अहम योगदान किया.



