
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में बीती रात दो अलग अलग स्थान पर सर्प दंश का मामला आया हैं. पहली घटना प्रखंड के गुहियापाल पंचायत के महेषपुर गांव निवासी तुलसी मांडी 66 को रात में खाना बनाते समय जहरीले सांप ने काट लिया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

दूसरी और भुतिया पंचायत के कदमडीहा गांव निवासी सोनगो मांडी 43 को मंगलवार की सुबह काम करते वक्त दाएं हाथ में सांप ने काट लिया. परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसकी इलाज जारी है.




