चाकुलिया: जनजातीय गौरव वर्ष के अवसर पर धरती आबा अभियान के तहत चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 15 जून से 30 जून तक आदिम जनजाति सबर समुदाय के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी बीडीओ आरती मुंडा ने दी है. उन्होंने कहा कि उक्त शिविरों में सबर समुदाय को पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक खाता खोलना, आधार कार्ड बनवाना व अपडेट करवाना, आयुष्मान कार्ड और नया गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. कहा कf पंचायत स्तर पर शिविरों के आयोजन की तिथि जल्द घोषित की जाएगी. शिविरों का उद्देश्य सबर समुदाय को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने और उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है.



