पोटका : प्रखंड के पोडाडीहा पंचायत अंतर्गत खैरपाल स्थित पोली रसेल क्रिकेट मैदान में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर आयोजित तीन दिवसीय संजीव सरदार फैन क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन अपने लीग स्तर के सभी मैच जीतकर सौम्य इलेवन एवं एवरग्रीन जमशेदपुर की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया .गुरुवार को पहला सेमीफाइनल में एवरग्रीन ,सौम्या इलेवन बंगश्री इलेवन एवं प्रधान इलेवन के बीच लॉटरी कराने के उपरांत सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा, दोनों सेमीफाइनल के विजेता के बीच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही है. पहले दिन 8 टीमों के बीच कूल लीग स्तर पर 8 मैच खेला गया था जिसमें से बंगश्री इलेवन जमशेदपुर एवं प्रधान इलेवन की टीम ने सेमीफाइनल में पहुंची थी . गुरुवार को दो सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार एवं झामुमो के गणमान्य नेता उपस्थित होकर पुरस्कार का वितरण करेंगे . आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के कुंदन दास, विजय पाल, अजय पाल, पोलटू पाल, टिंकू भट्टमिश्र, सुमित पाल, त्रिनाथ पाल, पप्पू राणा, पोरेश पाल आदि योगदान दे रहे हैं.












