चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट निधि से स्वीकृत चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के राजाबासा गांव के प्राथमिक विद्यालय में दो कमरा निर्माण कार्य का विधायक समीर महंती ने शिलान्यास किया. विगत कुछ दिन पहले विधायक ने राजाबासा गांव में आकर ग्रामीणों संग बैठक किया था. ग्रामीणों ने विधायक से स्कूल में दो कमरा निर्माण की मांग की थी.(नीचे भी पढ़े)
शिलान्यास के पश्चात विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की मांग आज पूर्ण हुआ है. कहा की स्कूल में भवन की कमी के कारण बच्चों को पठन पाठन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. कमरा बनने से विद्यार्थियों को सहूलियत होगी. इस मौके पर राम बास्के, देवाशीष दास, बुलबुल मंडल, पिटला दास, मिथुन कर, रामदास हेंब्रम, बबलू नायक, बिस्वजीत भोल समेत अन्य उपस्थित थे.











