गालूडीह: सोमवार शाम को हुई बारिश के दौरान तेज हवा ने बाघुड़िया पंचायत के केशरपुर गांव निवासी गुरुदास सोरेन के घर में लगे 15 अल्बेस्टर को उड़ा ले गया. छप्पर उड़ जाने से खुले आसमान के नीचे रहने को विवश होना पड़ रहा है. गुरुदास सोरेन ने बताया कि सोमवार शाम आंधी-तूफान के समय वे अपने परिवार के साथ घर के अंदर ही था. हालांकि परिवार के किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. अचानक आयी आंधी-तूफान ने परिवार को बेघर होने पर मजबूर कर दिया है. घर में रखे धान, चावल, आटा और कपड़े भीग गया हैं. समस्या को देखते हुए मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह द्वारा पीड़ित परिवार तत्काल तिरपाल उपलब्ध करायी गयी. पीड़ित परिवार ने सीओ से आपदा राहत कोष से सहायता राशि मुहैया कराने की मांग की है.



