बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में महान स्वतंत्रता सेनानी और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई. बहरागोड़ा बाजार रोड स्थित नेताजी शिशु उद्यान में विधायक समीर कुमार मोहंती पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया वहीं डोमजुड़ी पंचायत के नारायणपुर स्थित बिरसा चौक पर कमेटी के सदस्य व ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. (नीचे भी पढ़े)
वहीं इस दिन को यादगार बनाने के लिए बरहागाड़िया पंचायत के बरहागाड़िया गांव में ग्रामीणों के सहयोग से एक भव्य व पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया. जिसमें आस-पास के कई गांवों से आए सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ.







