बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चित्रेश्वर के पौराणिक शिव मंदिर में बुधवार से दो दिवसीय गाजन पर्व शुरू हुआ है. भोक्ताओं ने बताया की विगत 13 दिनों से 13 भोक्ता मंदिर में रहकर उपवास कर भगवान शिव की अराधना कर रहे हैं. सभी भोक्ता मुख्य भोक्ता गौरी पद श्यामल के नेतृत्व में उपवास कर पूजा कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कहा कि बुधवार को भोक्ता स्वर्णरेखा नदी में स्नान कर पूजा अर्चना कर गाजे बाजे के साथ नाचते और झूमते हुए सभी भोक्ता मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की. वहीं शिव-शूंभू के जयकारे से पूरे क्षेत्र भक्तिमय हो गया. मंदिर में भोक्ता पूजा देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ेगी. वही भोक्ता पूजा को सफल बनाने में पूजा कमेटी और मंदिर विकास समिति के सभी लोग जुटे हुए हैं.












