बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के गामारिया गांव में आदिवासी स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य पर पंचमी मेला का आयोजन किया गया. दो दिवसीय पाता नांच के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती शामिल हुए. विधायक ने पाता नांच टीम और कमेटी को ऐसे कार्यक्रम के आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री महंती ने कहा कि मेला झारखंड की संस्कृति है, कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है. इसे सभी संगठित होकर संरक्षण करें. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, प्रखंड सचिव गुरुचरण मांडी, बुधुराम मुर्मू, मुखिया राम मुर्मू, जादुपति राणा, कमेटी सदस्य दुखीराम मुर्मू, धनाई मुर्मू, सुनील सोरेन, बनमाली बास्के, सीता राम बास्के, कारण मुर्मू, गोबिंद मुर्मू, भाकत बास्के, काली टुडू, चंपई बास्के, कुनाराम मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.











