
चाकुलिया : गुरुवार को पंश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम और लोधाशोली के बीच मुख्य सड़क पर मजदूरों से भरा टेम्पों अनियंत्रित होकर पलट जाने से चाकुलिया के भातकुंडा के दो युवक मोहन नायक और लाल मुर्मू की मौत हो गई. शुक्रवार की शाम दोनों युवक का शव गांव पहुंचा. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. सूचना पाकर बहरागोड़ा विधायक समीर महंती गांव पहुंचकर दोनों मृतक के परिवार से मिलकर सांत्वना दिया और दाह संस्कार कराने के लिए आर्थिक मदद की. मौके पर राजा बारीक,देवाशीष दास,राकेश माहंती,शुभदीप दास, मिथुन कर,तापस दास,कृष्णा नायक,चंदन गोप समेत अन्य उपस्थित थे.















