
बहरागोड़ा : उप विकास आयुक्त, परमेश्वर भगत की उपस्थिति में आज बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए, आवेदनों पर जांचोंपरान्त अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.मौके पर अम्बु सीट एवं शम्भु सीट को ब्लाइंड स्टिक ,तारक गिरि को ट्राईसाइकिल और सुशील चन्द्र पाल को उप विकास आयुक्त द्वारा बैशाखी प्रदान किया गया. इस दौरान उन्होने प्रखंड कार्यालय में पौधारोपण भी किया.जनता दरबार में वृद्धा पेंशन हेतु 21 आवेदन प्राप्त हुए 01 आवेदन पर तत्काल कार्रवाई की गई.

विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन हेतु 1-1 आवेदन प्राप्त हुआ,प्राधानमंत्री आवास हेतु 9 आवेदन प्राप्त हुआ,भूमि सत्यापन हेतु 2 आवेदन,जमीन सीमांकन हेतु 2 आवेदन,खतियान ऑनलाईन हेतु 1 आवेदन,नामांतरण हेतु 2 आवेदन,भूमि विवाद से संबंधित 1 आवेदन प्राप्त हुआ है. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु, अंचल निरीक्षक हराधन मदिना, राजस्व कर्मचारी, कनीय अभियंता, बाल विकास परियोजना के महिला सुपावाईजर, लाभुक समेत अन्य उपस्थित थे.उप विकास आयुक्त ने जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की.
गामारिया गांव में पीएम आवास के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
उप विकास आयुक्त ने जनता दरबार के पश्चात साकरा पंचायत के गमारिया गांव में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे.इस दौरान उन्होंने लाभुकों से ससमय आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही. वहीं प्रखंड कार्यालय में मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक के साथ पंचायत वार लंबित प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की.
मनरेगा अभियान के तहत द्वितीय फेज में मानव दिवस सृजन में बढ़ोत्तरी का निर्देश दिया और दीदी बाड़ी योजना में कार्यप्रगति की समीक्षा की. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास, तकनीकी सहायक-प्रधानमंत्री आवास, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक और पंचायत के जन प्रतिनिधि उपस्थित थे.







