चाकुलिया: चाकुलिया माटीहाना मुख्य सड़क पर दिघी गांव के पास मंगलवार को दो बाइकों की सीधी टक्कर में बहरागोड़ा के चिंगड़ा गांव निवासी नसीम खान (27) और मानुषमुड़िया के भदुआ निवासी हेमंत महतो (40) गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार नसीम खान अपनी बाइक से चाकुलिया बाजार कर वापस घर लौट रहा था. दिघी गांव के पास चाकुलिया आ रहे हेमंत महतो की बाइक ने सीधी टक्कर मार दी. (नीचे भी पढ़े)
इससे नसीम खान और हेमंत महतो सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. दिघी गांव के मिहिराम मुर्मू, आशीष मांडी, श्याम सोरेन ने दोनों घायलों को एक पिकअप वैन से चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. यहां डॉ सुषमा किरण नाग ने घायलों का उपचार किया. घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया. सूचना पाकर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष शिव चरण हांसदा, सचिव बलराम महतो, सह सचिव निर्मल महतो, कृति सुंदर महतो, राहुल महतो, घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे. सूचना पाकर थाना के एसआई सुकलाल हांसदा भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली.



