जादूगोड़ा :यूसील में पहली बार आठ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है व उन्हें पदोन्नति देकर नई जिम्मेदारियां सौपी गई है. इस तबादले के बाद सभी अधिकारियों ने अपने अपने जगह पर योगदान कर ड्यूटी में जुट गए है.इधर यूसील के डीजीएम( कार्मिक) राकेश कुमार के द्वारा बीते 24 जून को जारी कार्यालय आदेश के तहत झारखंड के बांदुहुराग यूरेनियम माइंस ( सरायकेला-खरसवां) के खान प्रबंधक किशोर भक्त को तुम्मा पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट ( आंध्र प्रदेश) में तबादला किया गया है व उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए माइंस एजेंट बनाया गया है. अन्य तबादल में महुलडीह यूरेनियम माइंस के अधीक्षक अभिषेक आनंद को यहां से हटाकर बांदुहुराग यूरेनियम माइंस ( सरायकेला – खरसावां) भेजा गया है, जहां वे खान प्रबंधक का पद संभालेंगे. (नीचे भी पढ़े)
इसी तरह तुम्मा पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट के डीजीएम सह खान प्रबंधक केके राव को यूसील कंपनी के सभी यूनिट का आईएसओ हेड बनाकर जादूगोड़ा तबादला किया गया है जबकि तुम्मापल्ली माइन्स के एडिशनल अधीक्षक एनवीवी एस बाबू को तुम्मा पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट का खान प्रबंधक बनाया गया है. नरवा पहाड़ के डीजीएम सह खान प्रबंधक मनोरंजन महाली को नरवा पहाड़ खान का एजेंट का पद संभालेंगे जबकि उनकी जगह पर एडिशनल अधीक्षक एसपी तमबद को नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट का माइंस मैनेजर बनाया गया है. इसके अलावे बागजाता माइंस के सहायक मैनेजर सिद्धार्थ सिंह को भाटीन माइंस भेजा गया है जहां वे खान प्रबंधक की कार्य भार देखेगे. वही भाटीन माइंस के खान प्रबंधक एसजी ईश्वर को नरवा यूरेनियम प्रोजेक्ट तबादला किया गया है व खान प्रबंधक एसपी तमबद के अधीन काम करेगें.











