जादूगोड़ा : यूसिल अपने सामाजिक दायित्व के तहत ऐसे गांव पहुंच कर अपनी सेवा प्रदान कर रही है जहां सरकार की योजनाओं से ग्रामीण वंचित है. इसी क्रम में यूसिल की नरवापहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से कंपनी की सीएसआर टीम शनिवार को पोटका प्रखण्ड अंतर्गत शंकर दा पंचायत के अंतिम गांव उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्वर्ग छिड़ा पहुंची व बच्चों के बीच बैग 25, स्टील बोतल 25 व जुट बैग 26 समेत 25 योगा मेट का वितरण किया. (नीचे भी पढे)
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांव के ग्रामप्रधान विश्वनाथ महतो ने अपने हाथों से बच्चों के बीच बैग समेत अन्य जरूरी सामान का वितरण किया व इतने पिछड़े इलाके में पहुंच कर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर यूसिल के प्रति आभार जताया. इसी तरह कंपनी की नरवापहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन ने धोबनी प्राथमिक विद्यालय, दामूडीह प्राथमिक विद्यालय में भी बड़ी संख्या में जुट बैग, स्टील बोतल, योगा मेट व बैडमिंटन रैकेट का वितरण किया. इस मौके पर कंपनी के डिप्टी मैनेजर स्टेलिन हेंब्रम, गाजिया हांसदा समेत अन्य यूसिल कर्मी मौजूद थे.




