चाकुलिया : चाकुलिया में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार की शाम मेंहदी शाह बाबा का उर्स धूमधाम से मनाया और मजार पर चादरपोशी की. इस मौके पर हाटचाली में मजार पर चादरपोशी की गई. उसके बाद हाटचाली से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया. यह जुलूस बिरसा चौक पहुंचा एवं वहां से मुख्य सड़क से होते हुए कब्रिस्तान पहुंचा, जहां लोगों ने मेंहदी शाह बाबा की मजार पर चादरपोशी की. मौके पर मो पोल्टू, मो कुद्दूस, मो महफूज, मो बिलाल, मो कौसर, मो गुलाब, मो मोगलू, मो अंसार, मो महफूज, मो सोनू, मो सोहेल, मो आशिक, मो शम्सू, मो कल्लू समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.



