
चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में विगत तीन – चार माह से हाथियों का उपद्रव काफी बढ़ गया है. हाथियों के उत्पात के कारण गांव के ग्रामीण काफी दहशत में है. आए दिन हाथियों का झुंड किसी ना किसी गांव में प्रवेश कर जमकर उपद्रव मचा रहा है. हाथियों के कारण क्षेत्र में जान माल की क्षती हो रही है. वही ग्रामीण हाथी के भय से रात जगा कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
हाथियों के समस्या को लेकर जनाधिकार सुरक्षा समिति के बैनर तले हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीण 15 जुलाई को वन विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे. यह जानकारी समिति के अध्यक्ष भागवत टुडू ने दी है. श्री टुडू ने कहा कि ग्रामीण 15 जुलाई को कार्यालय का घेराव कर वन विभाग के पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसकी जानकारी वन विभाग को ज्ञापन देकर जानकारी दे दी गयी है.



