
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण बिमारी के कारण सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. लॉक डाउन होने से वाहनों का परिचालन बंद है.रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन किये मजदूर अब गांव लौट रहे हैं. बाहर राज्य से आये मजदूरों को सरकारी भवन में क्वारंटाइन किया जा रहा है. सोमवार को जिला परिषद् सदस्य जगन्नाथ महतो ने बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर बाहर से प्रखंड में पहुंचे सभी मजदूरों की कोरोना जांच करने के लिए स्वाब जांच कराने की मांग की है. सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि बाहर से मजदूरों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है. कहा कि सभी मजदूरों की कोरोना जांच की जाये ताकि यह जानकारी मिल सके कि कितने मजदूर कोरोना प्रभावित है. मौके पर बीडीओ ने जिप सदस्य को आश्वस्त किया की स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मजदूरों का स्वाब जांच के लिए लिया जा रहा है. कहा कि जो मजदूर बाहर से गांव आ रहे हैं सभी का जांच किया जाएगा.















