गालूडीह: शनिवार की शाम को गालूडीह और दारीसाई में वापसी रथ यात्रा भव्य तरीके से निकाली गयी. गालूडीह प्राचीन शिव मंदिर और दारीसाई नवकुंज मंदिर से वापसी रथ यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी. गालूडीह प्राचीन रंकिणी मंदिर के पुजारी विश्व मोहन चटर्जी ने पूजा कर रथ यात्रा निकाली. रथ गालूडीह के मुख्य बाजारों में घूमाया गया. इस दौरान भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया. (नीचे भी पढ़े)
वहीं, दारीसाई नवकुंज मंदिर परिसर से जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ वापसी रथ यात्रा शनिवार को गाजे-बाजे और कीर्तन मंडली के साथ निकाली गयी. रथ पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान थे. आस-पास के क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की. सुबह मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की गयी. रथयात्रा दारीसाई, नेशनल हाईवे, खड़िया कॉलोनी, पुतरु का भ्रमण कर दारीसाई गांव स्थित मिलनकुंज मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई. इस मौके पर पुजारी संजय मुखर्जी, सुखदेव दास, श्यामा पद दास, निर्मल चंद्र सिंह, मथुर सिंह, अभिषेक दास, आशीष चंद, बिमल दास, सुष्मिता दास, पार्वती दास, पूर्ण चंद्र कर्मकार, शशधर महतो, विष्णु महतो आदि उपस्थित थे.











