जमशेदपुर : फोटो जनर्लिस्ट पार्थो चक्रवर्ती के बड़े भाई गौतम चक्रवर्ती का बुधवार को निधन हो गया है. श्री चक्रवर्ती 62 वर्ष के थे. वे विगत कई दिनों से बीमार चल रहे थे. कुछ दिन पूर्व मष्तिस्क आघात (ब्रेन हेमरेज) होने पर उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज (बुधवार 5 मार्च को) संध्या 8.40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.



