
जमशेदपुर : जमशेदपुर के दी हार्टिकल्चर सोसाइटी का दसवां गार्डेन ऑफ द इयर संपन्न हुआ. इसके विजेताओं को बुधवार को आयोजित प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में आयोजित इस पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर की एसडीओ शताब्दी मजुमदार मौजूद थी. इस मौके पर सोसाइटी की चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन, सोसाइटी की अध्यक्ष सुमिता नुपुर और महासचिव डॉ अनुराधा महापात्रा मौजूद थी. अध्यक्ष सुमिता नुपूर ने सारे विजेताओं और अन्य प्रतिभागियों का अभिनंदन किया. इसके अलावा डॉ अनुराधा महापात्रा ने सारे प्रतियोगिता की जानकारी दी. इस दौरान 15 चैंपियन को 11 कैटेगोरी में सम्मानित किया गया. कैंपस मोबाइल फोटोग्राफी के 13 विजेताओं को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर बागवानी प्रेमी, गार्डेनर समेत अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढे)

बालकोनी में 50 से अधिक पौधा रखने वाले कैटेगोरी में नीतू गोस्वामी, टेरेस और व्यक्तिगत फ्लैट 100 वर्ग फीट एरिया में रेणुका गुप्ता, व्यक्तिगत फ्लैट या टेरेस 101 वर्ग फीट से ज्यादा में किलोल कमानी, 250 वर्ग फीट के व्यक्तिगत मकान कैटेगोरी में एसके गुलाम शब्ब्बीर, सुखनीत संधु, 500 वर्गफीट के व्यक्तिगत मकान या बंगला के केटेगोरी में ब्रज राज और देवेश बहादुर, 500 वर्ग फीट से अधिक के बंग्ला या मकान कैटेगोरी में मनोज भामरा, 1000 वर्ग फीट से अधिक का बंगला कंपनी मेंटेनेंस वाले में प्रोबाल घोष (टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट) और डीबी सैलजा, 1000 वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र वाले कंपनी के बनाये बंगला में सुमिता नुपूर, स्कूल और कॉलेज केटेगोरी में डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल और लोयोला स्कूल, एकेडमिक इंस्टीच्यूशन में एक्सेलआरआइ और कारपोरेट ऑफिस कैटेगोरी में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड कंपनी विजेता बनी.



