गालूडीह : हाइवे पर द रेस्ट्रो होटल के पास बुधवार अहलेसुबह एक कार ने आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जानकारी के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे जो प्रयागराज से गया होते हुए ओड़िशा के पुरी जा रहे थे. इसी दौरान गालूडीह के पास उक्त दुर्घटना घट गई. (नीचे भी पढ़ें)

सूचना मिलने पर 100 नंबर हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस पहुंची, जिसके जवानों ने तत्काल क्रेन बुलाकर कार को किनारे कराया और कार में सवार सभी लोगों को दूसरी गाड़ी से सुरक्षित जमशेदपुर भेजा. हाइवे पेट्रोलिंग के पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि सभी लोग आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के रिश्तेदार हैं.



