
जमशेदपुर : टाटा स्टील और जापानी कंपनी निप्पन स्टील की संयुक्त कंपनी जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन के चुनाव को लेकर तैयारी की गयी है. सारा कार्यक्रम सोमवार 14 दिसंबर को आयोजित होगा. सुबह 9.30 बजे से लोग नामांकन फार्म ले सकेंगे, फिर सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक आपत्ति आमंत्रित किया गया है. इसके बाद हर घंटे कार्यक्रम आयोजित होगा और आपत्तियों के बाद नामांकन दाखइल किाय जायेगा. नामांकन की वापसी के बाद फाइनल लिस्ट जारी किया जायेगा. इसके बाद मंगलवार 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा, जो कंपनी के मेडिकल रुम के बगल में आयोजित किया जायेगा. चुनाव कराने को लेकर अंजनी कुमार पांडेय को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर पीके सिंह, अविनाश सिंह और मनोज कुमार को कमेटी मेंबर बनाया गया है. यह नियुक्ति यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने किया है. इसके लिए आदर्श आचार संहिता भी लागू की गयी है. इसके तहत 9 कमेटी मेंबर और सात पदाधिकारी का चुनाव होगा. इसमें कुल 142 मजदूर वोट डालेंगे.



