जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची सब्ज़ी मंडी होल सेल विक्रेता संघ का डिमना लेक में मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया. इसमें साकची सब्ज़ी विक्रेता संघ के सभी सदस्य गण मौजूद थे. इसमें मंडी के अध्यक्ष बलबीर मंडल द्वारा हर साल वनभोज का आयोजन किया जाता है जिससे अरविंद कुमार, रणवीर मंडल, अजय कुमार, अशोक कुमार, मनोज भगत, किशोर प्रसाद, जावेद मियां, अब्दुल हमीद, सहाबुदीन, अरुण दास, बृहस्पति, विजय, पप्पू, संतोष, विकास, राजकुमार, उपेंद्र, कैलाश, अनिल, मंतोष, सुरेश, महासिंह, काके और सब्जी मंडी के सैकड़ों लोग मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
बलबीर मंडल ने बताया कि इस तरह के आयोजन से हम सभी लोग साल में एक बार अपनी एकजुटता का परिचय देते है और हम लोगों में किसी तरह का कोई भेद भाव नहीं रहता है. इस कार्यक्रम में सभी धर्म के लोग मौजूद हैं सभी लोग इस आयोजन से काफी उत्साहित हैं.







