
जमशेदपुर : नारी शक्ति वीरांगना ने एमपी टावर, आदित्यपुर निवासी श्रीमती सुमन राय को सरायकेला जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया है. ग्रेजुएट ऑनर्स की योग्यता रखने वाली सुमन राय सम्मानित संगठन नागरिक समन्वय समिति की भी महिला सेल की जिलाध्यक्ष हैं. संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती भारती सिंह ने सोनारी में आयोजित कार्यक्रम में उन्हे मनोनयन पत्र और गुलदस्ता सौंपकर उनका स्वागत किया. श्रीमती सिंह ने कहा कि संगठन को और मजबूती मिलेगी. विदित हो कि नारी शक्ति वीरांगना सर्व समाज की महिलाओं का एक राष्ट्रीय संगठन है, जिसकी शुरुआत झारखंड में भी की गई है.














