जमशेदपुर : जमशेदपुर के महिला शक्ति संघ के तत्वावधान में मौसमी सिन्हा के नेतृत्व में सावन मिलन उत्सव भालुबासा स्थित एक होटल में आयोजित किया गया. इसकी मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा दास साहू उपस्थित रही. महिला शक्ति संघ के सभी सदस्यों ने उनका फूलों के साथ स्वागत किया.(नीचे भी पढ़े)

इसमें शंपा, नंदिनी, भानु, ललिता, तृप्ति, रुमकी, बबली, रेणुका, लाखी, सुतपा, अपर्णा, भानु रामजी, रिंकू शिल्पी, सुजाता, रीमा, शिखा, सुष्मिता, रंजना, लता, पुष्पा, दिशानी, अहोना, अनुष्का कुल ७० महिलाओं ने भाग लिया था. अनुष्ठान को बहुत ही अच्छे रूप से सजाया गया था, जैसे म्यूजिक, डांस, गिटार, रैंप वॉक आदि. लॉटरी के माध्यम से सावन क्वीन श्रीमती कविता घोष, रैंप वॉक मौसमी सिन्हा और बेस्ट गेटअप प्रीति पंडित को मिला



