जमशेदपुर : जमशेदपुर में रविवार को सवर्ण महासंघ का गठन हुआ. इसको लेकर बिस्टुपुर स्थित एक निजी स्कूल के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में शहर के ब्राह्मण, राजपूत, भूमिहार और कायस्थ समाज के बुद्धिजीवी शामिल हुए. सभी ने सवर्ण समाज को एकजुट करने का निर्णय लिया. (नीचे भी पढ़ें)
उपस्थित लोगों ने कहा कि सवर्ण समाज अलग-अलग रहकर कमजोर हो गया है. अब समय आ गया है कि सवर्ण समाज के लोग एकजुट होकर राज्य और देश में अपनी पहचान स्थापित करें. उन्होंने कहा कि समाज में मारवाड़ी और स्वर्णकार समुदाय भी शामिल है, जिन्हें आगे जोड़ा जाएगा. सवर्ण महासंघ का मानना है कि एकजुट होकर ही राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष अपनी बात मजबूती से रखी जा सकती है. वर्तमान में महासंघ का गठन जमशेदपुर में किया गया है. जल्द ही पूरे झारखंड में इसका विस्तार होगा. इसके बाद समाज की मांगों को राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा.











