जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित शेप अप फिटनेस जिम में सावन महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. सावन महोत्सव की शुरूआत जिम की मालकिन स्वाति सिंह ने केक काट कर किया. जिम की सारी महिलाएं हरी चुड़िया और हरे रंग की साड़ी पहन कर सावन महोत्सव के लिए पहुंची. सावन जो हरियाली और सुख-समृद्धि का प्रतीक है उसे साथ मिलकर मनाने आई. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान रैंप वॉक, गेम्स, डांस प्रतियोगिता और भी बहुत सारे इवेंट्स का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया. प्रांगण में पारंपरिक झूले लगाये गये थे, जिसका महिलाओं और युवतियों ने जमकर आनंद लिया. अंत में सावन क्वीन का ख़िताब मिसेज रिया को दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

बेस्ट कॉस्ट्यूम मिसेज सरिता को और रैंप वॉक में मिस सूर्या और मिसेज निखत को मिला. विदित हो कि यह जिम सिर्फ महिलाओं के लिए है जहां हम अपनी सेहत के साथ अपने परिवार के तरीके समझते हैं. कुल मिलाकर सावन महोत्सव परंपरा, मनोरंजन, उत्साह और अपने मेलजोल का खुबसूरत संगम रहा. इस आयोजन ने सभी महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी.




