जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में नाबालिंग से दुष्कर्म के प्रयास मामले में बुधवार को पुलिस ने आरोपी वैन चालक टेल्को खड़ंगाझार राधिकानगर निवासी मन्नु कुमार पांडेय को गिफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इसे लेकर गुरुवार को जमशेदपुर के स्कूली वाहन सेवा संचालन समिति के सदस्य उग्र हो गये और शुक्रवार से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर जानें का आवाहन किये है. उनका कहना है कि पुलिस ने बिना किसी जांच के ही दबाव में आकर एकतरफा कार्रवाई की है. उसे झूठे आरोप में साजिश के तहत फंसाया गया है. मन्नु पिछले 30 वर्षों से वैन चला रहा है. अबतक उसके खिलाफ किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है. एक शिकायत पर बिना जांच के जेल भेजना उचित नहीं है. उन्होंने कहा है कि शुक्रवार से शहर के सभी वैन, ऑटो व बस चालक हड़ताल पर रहेंगे, जब तक मुन्नु पांडेय को जेल से रिहा नहीं किया जाता है उनका हड़ताल जारी रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने यह भी कहा कि जब तक निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, मेडिकल रिपोर्ट नहीं आ जाती, प्रसाशन व परिजन के साथ बैठक नहीं हो जाती तब तक ने हड़ताल खत्म नहीं करेंगे. समाजसेवी अंकित आनंद ने स्कूल प्रबंधन से वार्ता की. उन्होंने कहा कि इस मामले में स्थानीय थाना ने परिवार के लोगों को बिना सूचना दिये ही जल्दबाजी में कार्रवाई की है. स्थानीय प्रसाशन और स्कूलों से मांग करते है कि अपने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक संस्थानों में जितने भी कर्मचारी है सभी का पुलिस वैरिफिकेशन हो. मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए. इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन हो. उन्होंने कहा कि घटना टेल्को थाना क्षेत्र का है परंतु कांड दर्ज बिरसानगर थाना क्षेत्र में हुआ है. एनसीपीसीआर की गाइड लाइन के तहत एसओपी का अनुपालन सभी स्कूलों में की जानी चाहिए और एक विशेष कमेटी बने जो सभी स्कूलों में निगरानी रखे. इसे लेकर स्कूल के प्रबंधन से बात चीत की गयी है और उन्हें आश्वासन मिला है.



