रांची / जमशेदपुर : झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा और कुछ स्थानों पर कोहरा के बाद आसमान साफ रहा. इस दौरान गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके का 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं चाईबासा का तापमान सबसे अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर की विजिबिलिटी सबसे कम 1000 मीटर रिकॉर्ड की गयी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले 48 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी. इसके पश्चात अगले तीन दिन इसमें वृद्धि होगी. (नीचे भी पढ़ें)
फरवरी के पहले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम – रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक फरवरी पहले सप्ताह में बारिश का अनुमान है. इस दौरान उत्तर पश्चिम और दक्षिणी हिस्सों में बारिश का अनुमान है. 3 और 4 फरवरी को बारिश के बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे. 30 जनवरी को सुबह कोहरे के बाद आसमान साफ रहेगा. 31 जनवरी से 2 फरवरी तक सुबह कोहरे के बाद आंशिक बादल छाये रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
गुरुवार को जिले का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
जिला – अधिकतम तापमान – न्यूनतम तापमान
रांची – 26.8 डिग्री सेल्सियस – 15.1 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 29.5 डिग्री सेल्सियस – 16.2 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 28.8 डिग्री सेल्सियस – 11.6 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 27.5 डिग्री सेल्सियस – 15.1 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा – 30.8 डिग्री सेल्सियस – 14.6 डिग्री सेल्सियस
देवघर – 28.1 डिग्री सेल्सियस – 14.0 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा – 27.7 डिग्री सेल्सियस – 13.1 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग – 27.5 डिग्री सेल्सियस – 13.1 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 28.0 डिग्री सेल्सियस – 12.8 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 22.8 डिग्री सेल्सियस – 11.9 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 27.4 डिग्री सेल्सियस – 13.5 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ – 27.3 डिग्री सेल्सियस – 13.3 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला – 29.9 डिग्री सेल्सियस – 14.0 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा – 27.5 डिग्री सेल्सियस – 14.2 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर – 29.1 डिग्री सेल्सियस – 13.7 डिग्री सेल्सियस



