जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के 77वें वर्षगांठ के शुभ अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सह मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप कदमा सोनारी लिंक के द्वारा सुबह प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी कदमा सोनारी लिंक से वन्देमातरम, भारत माता की जय उदघोष के साथ कदमा पोस्ट ऑफिस होते हुए पुनः केजर बंगलो गोलचक्कर के समीप एकत्रित होकर राष्ट्रीय गायन गाया. (नीचे भी पढे़ं)
अंत में राहगीरों व मॉर्निंग वॉकर्स के बीच लड्डू व चॉकलेट वितरित किए गए. (नीचे भी पढे़ं)
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अनिल कु राय, श्रीकांत देव, एस एन मित्रा, जी सहगल, एस एल दास, धीरेन गोराई, एस एस दास, संजय कु सिन्हा, एचडी ठाकुर, भरत भूमिज, शंभू सरदार, लोखि महतो, गणेश चौधरी, बल्लू राम, गोपाल सिंह, दिनेश कुमार, ओम प्रकाश, नरेंद्र सिंह, भागी सिंह, शंकर लाल, आरके सिंह एवं अन्य और भी सदस्य शामिल हुए.



