
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के बहड़ागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के कोसाफलिया गांव निवासी शहीद जवान गणेश हादसा के घर तक वाहन पहुंच सके इसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा बुधवार को जेसीबी मशीन और डंपर से मिट्टी मंगवाकर सड़क की मरम्मत की जा रही है. प्रशासन द्वारा मुख्य सड़क से शहीद जवान गणेश हांसदा के घर तक जाने वाली कच्ची सड़क की मरम्मत की जा रही है. वही गांव के ग्रामीण और युवक सड़क किनारे उगी जंगली झाड़ियों की सफाई कर रहे है ताकि शहीद जवान गणेश हांसदा की शव को घर तक ले जाने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो और शहीद के पार्थिव शरीर पर श्रधांजली देने पहुंचे लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन और गांव के युवक सड़क की मरम्मत करने में जुटे हुए है.

गांव में शहीद का भव्य स्वागत करने की तैयारी की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि शहीद के पार्थिक शरीर के आगमन पर वे लोग खुद श्रद्धांजलि देंगे. ग्रामीणों का कहना है कि यह खुशी की बात है कि उनके गांव का बेटा देश के लिए मर मिटा है. चीन को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस दौरान ग्रामीणों में गम तो है, लेकिन इस बात की खुशी है कि गांव का सपूत भारत माता के लिए अपनी जान दे दीं.






