
जमशेदपुर : बुधवार की सुबह श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जमशेदपुर एवं झारखंड प्रदेश कमेटी द्वारा उपायुक्त के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री एवं ग्रहमंत्री से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी व परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. करणी सेना के पदाधिकारियों में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इसे हाई प्रोफाइल प्लान मर्डर को आत्महत्या में बदलने की साजिश के तहत हत्या की गई है, जिसकी निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए. इस मौके पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह, प्रदेश संयोजक विनय सिंह, कोल्हान महासचिव राकेश सिंह, समाजसेवी निर्मल सिंह, युवा जिला अध्यक्ष राजीव चौहान, शुभम सिंह, नीतीश सिंह, पंकज सिंह,अमन सिंह व अन्य उपस्थित थे.

हरि सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जाँच की माँग
देश भर में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोगो मे आक्रोश है, कोई इसे आत्महत्या कह रहा है तो कोई हाई प्रोफाइल साजिश के तहत मर्डर. लौहनगरी के सामाजिक कार्यकर्ता हरि सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बिहार के लाल व अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर निष्पक्ष तरीके से सीबीआई जांच की मांग के साथ-साथ परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. हरि सिंह ने बताया कि उन्हें सरकार और कानून पर पूरा भरोसा है कि सच को जल्दी ही देश के सामने लाकर न्याय मिलेगा.





