जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई राम टेकरी रोड के रहने वाले लापता किशोर शुभम को चक्रधरपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया. शुभम के पिता पालू कैबर्तो ने बताया कि शुभम घर में बिना बताए चकधरपुर मेला घूमने चला गया था. जब उसके पिता को पता चला की शुभम चकधरपुर में है उन्होंने बिना देर करते हुए वहां पहुंचकर उसे सकुशल घर वापस ले आए है. वहीं इस खबर को सबसे पहले शार्प भारत में प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी. (नीचे भी पढ़ें)
उसके बाद पुलिस प्रशासन ने इस मामले को अत्यंत ही गंभीरता से लिया था. फिलहाल लापता किशोर सकुशल घर वापस लौट चुका है, जिसके बाद परिजनों में हर्ष का माहौल है. वहीं शुभम के पिता ने प्रशासन के साथ साथ शार्प भारत का भी धन्यवाद किया है, जिन्होंने शुभम को खोजने में मदद की.











