जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला के खिलाफ कोर्ट में एक तथाकथित महिला द्वारा शिकायत वाद दर्ज किए जाने के विरोध में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में एक आपात बैठक हुई. इसमें उपस्थित सभी गुरुद्वारा कमेटियो ने भगवान सिंह के प्रति आस्था प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना भगवान सिंह एवं गुरचरण सिंह की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है. इस घटना के षड्यंत्र कार्यों को जमशेदपुर का सिख समुदाय कभी माफ नहीं करेगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस घटना के षड्यंत्र कार्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग पर 22 जुलाई को सुबह 10 बजे सीजीपीसी कार्यालय से एक विशाल रोष मार्च निकाली जाएगी, जो उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय के कार्यालय में जाकर सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियो की ओर से एक ज्ञापन सौंपकर इन षड्यंत्रकारियों और आपराधिक तत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी. साथ जिला प्रशासन से अनुरोध किया जाएगा कि इस प्रकरण की जांच की जाए जिसमें सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी सहयोग करेगी. (नीचे भी पढ़े)
बैठक में प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, राम किशन सिंह, रविंद्र सिंह, सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरु चरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, मुख्य सलाहकार हरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, जसवंत सिंह जसु, सुखवंत सिंह सुक्कू, सरबजीत ग्रेवाल, हरदीप सिंह, डीपी रघुवीर सिंह सभी गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारी, सेंट्रल नौजवान सभा, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा के पदाधिकारी भी उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
ग्रुप संगत सर्वोपरि का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर एसएसपी को सौंपा मांग पत्र:ग्रुप संगत सर्वोपरि के एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र देकर पीड़िता के सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) जांच की मांग की है. ग्रुप के कुलविंदर सिंह के अनुसार पीड़िता ने सीजीपीसी (सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के वर्तमान प्रधान सरदार भगवान सिंह एवं महासचिव सरदार गुरबचन सिंह बिल्ला पर सामूहिक दुष्कर्म एवं अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में शिकायत वाद दाखिल किया है. पीड़िता ने अपने शिकायतवाद में उल्लेख किया है कि आरोपियो के मोबाइल संख्या 9431133831 और 8210521392 से उसके मोबाइल संख्या 9798234072 पर सामान्य कॉल एवं व्हाट्सएप पर बातें होती रहती थी. आरोपियों ने उसे और उसके बेटे को साजिश के तहत जेल भिजवाया था. संगत सर्वोपरि के अनुसार पीड़िता के शिकायत वाद के बाद शहर के सिखों में ऊहापोह की स्थिति है. शहर में टकराव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. ऐसे में महिला एवं आरोपियों के सीडीआर की गहन जांच होनी चाहिए. सच्चाई सामने आनी चाहिए कि कौन सिख समाज को बदनाम कर रहा है अथवा घटना में कुछ सच्चाई है ? सीजीपीसी का गौरवमयी इतिहास रहा है. इस महिला ने कुछ साल पहले एक प्रधान पर आरोप लगाकर उसे जेल भेजवाया था. क्या वह भी साजिश रही थी? इसके साथ ही एसएसपी से गुहार लगाई गई कि अपने स्तर से वह गहन जांच कर सच्चाई तथा साजिशकर्ता को बेनकाब करने का कार्य करें, सिख समाज उनका ऋणी रहेगा.











