
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में गोलमुरी दस नंबर बस्ती गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान और झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला पर गोली चलाने के मामले को लेकर जिला पुलिस की ओर से तफ्तीश की जा रही है. इस मामले में पुलिस सिख समाज के विवाद को जोड़कर भी देख रही है और उस एंगल की भी जांच कर रही है.
बताया जाता है कि हाल के दिनों में सिख समाज की आपसी राजनीति की वजह से गुरुचरण सिंह बिल्ला से लेकर भाजपा नेता सह सिख समाज के नेता सोमू समेत अन्य के साथ विवाद होता रहा है. इस मामले में सीजीपीसी के प्रमुख गुरुमुख सिंह मुखे, सिख समाज के नेता तरसेम सिंह और अंबे के साथ पूर्व में श्री बिल्ला के हुए विवाद की भी जांच कर रही है.
इस मामले में सभी मसलों की जांच की जा रही है और पारिवारिक मामलों से कोई विवाद है या नहीं और श्री बिल्ला के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी ले रही है. गुरुचरण सिंह बिल्ला पंजाब के मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह की हत्या के मामले में कई वर्षों तक जेल में बंद रहे है. उस एंगल की भी जांच की जा रही है.



