जादूगोड़ा : यूसिल के तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट की आवासीय कॉलोनी में उद्घाटन के साथ ही दुर्गा पूजा पंडाल भक्तों के लिए खोल दिया गया. पंडाल के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ पंडाल की ओर उमड़ पड़ी. इससे पूर्व यूसिल के महाप्रबंधक (सिविल) आर के मिश्रा ने पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मा भगवती की पूजा शक्ति की पूजा होती है व इससे बुराइयों का विनाश होता है. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर पूरा कॉलोनी क्षेत्र मां के भजनों से गूंज उठा. समारोह का संचालन श्रीनिवास सिंह ने किया. इस मौके पर पूजा कमिटी के सचिव विकास कुमार, पी ताम्रकर, राहुल कुमार सिन्हा, यूनियन नेता प्रेम कुमार सिंह, सुरजीत सिंह, बलराम यादव समेत काफी संख्या में यूसिल के वरीय अधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित थे.





