
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबिली पार्क में बुधवार की शाम कार से घूमने आई सोनारी की महिला का पर्स छीनकर बदमाश फरार हो गए. जिस महिला का पर्स छीना गया है. उसका नाम अमृता कुमारी है. बताते हैं कि अमृता कुमारी जुबिली पार्क में टहल रही थी. पर्स उसने टांग रखा था. तभी ग्लैमर बाइक पर दो बदमाश आए और पर्स छीनकर रफूचक्कर हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. महिला अमृता कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसके पर्स में एप्पल का फोन, 2 हजार और एक एटीएम कार्ड था. (नीचे भी पढ़ें)
महिला ने अपना फोन नंबर भी पुलिस को दिया. इसके बाद पुलिस ने फोन को ट्रेस किया तो पता चला कि फोन का अंतिम लोकेशन आजादनगर थाना क्षेत्र में है. बदमाशों ने फोन को स्विच ऑफ कर दिया है. इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि बदमाश आजादनगर इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है. गौरतलब है कि इन दिनों जुबिली पार्क में घूमना भी खतरे से खाली नहीं है. आए दिन बदमाश यहां घूमने आने वाली महिलाओं के साथ छिनताई की घटना को अंजाम देते हैं. पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है.




