
जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने ठेका कर्मचारियों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (वीडीए) में बढ़ोत्तरी कर दी है. इसको लेकर जमशेदपुर की टाटा स्टील, टाटा स्टील यूआइएसएल समेत अन्य कंपनियों को सरकुलर जारी कर दिया गया है, जिसके तहत नये वीडीए को कंपनी में लागू करने का आदेश दिया गया है. उप-श्रमायुक्त राजेश कुमार ने बुधवार को न्यूनतम मजदूरी की नयी दर को लागू करने के लिए विभिन्न संस्थानों को नोटिस जारी किया है. विभाग से बढ़ोतरी का निर्देश मिलते ही कंपनियों ने तत्काल प्रभाव से इसको लागू कर दिया है. कंपनी के कारपोरेट सर्विसेस के जीएम के हस्ताक्षर से बुधवार को एक सर्कुलर जारी कंपनी के रजिस्टर्ड ठेकेदार व कंपनी के अधिकारियों को जानकारी दी गई है. । मालूम हो कि जमशेदपुर व आसपास में 50 हजार से अधिक ठेका मजदूर काम करते हैं और इस बढ़ोतरी से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी. विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार यह परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (वीडीए) 1 अप्रैल, 2023 से मिलेगा जबकि न्यूनतम मजदूरी 8 जनवरी 2020 के बाद ठेका मजदूरों के महंगाई भत्ता में वृद्धि किया गया है. ठेका मजदूरों का न्यूनतम वेतन अब 8571.78 से बढ़कर 10792.72 रुपये होगी.यह होगा अब वेतनमान :
श्रमिकों की श्रेणी 8 जनवरी, 2020 को वेतन 1 अप्रैल, 2023 से देय वीडीए कुल वेतन
अकुशल 8571.78 2220.94 10792.72
अर्द्ध कुशल 8977.47 2326.06 11303.53
कुशल 11935.06 3092.37 15027.43
अति कुशल 13675. 13 3543.34 17218.9




