
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस की ओर से सोशल पुलिसिंग के तहत गालूडीह थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र केशरपुर, बघुडिया एवं हेंसलजुड़ी में नुकड़ नाटक के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया गया. जहां पुलिस ने आम लोगों से नक्सलियों की समाज के विनाश में भूमिका के विषय में जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी देते हुए गालूडीह थाना प्रभारी विकास जायसवाल ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों को नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है. साथ ही उन्हें इस बात को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है कि नक्सलवाद की राह पर चलकर विकास नहीं हो सकता. इससे विनाश ही होगा. वहीं इसके माध्यम से उन्होंने समाज की मुख्यधारा से अलग हटकर भटके हुए नक्सलियों से भी समाज के मुख्यधारा में लौटकर सरकार की सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठाने की अपील की.






