रामगोपाल जेना,जगन्नाथपुर: राजकीय रस्सेल उच्च विद्यालय प्लस टू जगन्नाथपुर में पुलिस प्रशासन के सहयोग से साइकिल रैली निकालकर नशा मुक्ति के प्रति जागरुक किया गया. रैली में स्कूल के 200 से अधिक बच्चों के साथ जगन्नाथपुर थाना प्रभारी संजय सिंह व कॉलेज के प्रिंसिपल सुषमा जोंको के द्बारा स्कूल परिसर से साईकिल रैली निकला गया. विद्यालय परिसर जगन्नाथपुर मुख्य चौक,बाजार टोला,विशाल टोला,शिशु मंदिर होते हुए पुन: विधालय परिसर में आ कर समाप्त हुई. (नीचे भी पढ़े)

रैली के दौरान लोगों को नशा नहीं करने को लेकर जागरूक किया गया.बच्चों को संबोधित करते हुए जगन्नाथपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि बच्चे इस देश का भविष्य हैं. समाज की जिस बुराई को दूर करने के लिए बच्चे जागरूकता का संदेश लेकर चलें तो वह बुराई अधिक दिन नहीं रह सकती. हमने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र को नशा मुक्त करने का बीडा उठाया है, युवाओं को इस बुराई से दूर करके ही दम लेंगे. (नीचे भी पढ़े)
वही बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि हमारा समाज तभी पूर्ण रूप से सभ्य समाज कहलायेगा जब तक समाज नशा मुक्त नहीं हो सकेगा. कहा कि नशा मुक्ति से समाज का विकास संभव हैं. समाज का सामाजिक विकृति का आज एक प्रमुख कारण नशा सेवन है जिससे दूर रहना हैं. इस मौके पर छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार के नशा का सेवन नहीं करने की बात कही गई. इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा व पुलिस जवान व शिक्षक मौजूद थे.



