
जमशेदपुर : सोनारी मण्डल भाजपा के कमेटी के नव मनोनीत पदाधिकारी रविवार को मण्डल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रय उपाध्यक्ष रघुवर दास समेत अन्य नेताओं से मिले और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया. कमेटी के पदाधिकारियों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष गुन्जन यादव, जिला के महामंत्री राकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं जिला संगठन प्रभारी (धनबाद) अभय सिंह से मुलाकात की और पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया. सभी नेताओं ने मण्डल के नव मनोनीत पदाधिकारियो को शुभकामनाएं दी. साथ ही विश्वास जताया की भविष्य में मण्डल में पार्टी और मजबूत होगी.





