जमशेदपुर : सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान पद का चुनाव रविवार को होगा. चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस चुनाव मैदान में कुर्सी के लिए दो भाइयों के बीच सीधी टक्कर होगी. एक तरफ से कार्यवाहक प्रधान तारा सिंह गिल मैदान में हैं, जिनका चुनाव चिह्न शेर है. वहीं दूसरी तरफ से उनके छोटे भाई बलबीर सिंह गिल चुनाव मैदान उतरे हैं, जिनका चुनाव चिह्न उगता हुआ सूरज है. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्व उम्मीदवार तारा सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह लड़ाई भाइयों की नहीं, यह साजिश है विपक्ष के गुरुदयाल सिंह की. उन्होंने कहा कि सोनारी का इतिहास रहा है गुरदयाल सिंह ने परिवारों को निजी स्वार्थ के लिए लड़ाया है. तारा सिंह ने कहा कि टिनप्लेट यूनियन के नेता परविंदर सिंह सोहल ने टिनप्लेट गुरुद्वारा के चुनाव में पक्षपात किया. वहां लगभग 22 बैलट पेपर ब्लैंक गए. फिर वह चुनाव निष्पक्ष कैसे हुआ.











