जमशेदपुर : जमशेदपुर में सोनारी थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार के पास वर्धमान ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. दरअसल, पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद हुआ था, जिसके माध्यम से इस घटना के सारे तार को जोड़ने में कामयाबी मिली है. बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता को हिरासत में ली है और कुल 6 लोगों को पकड़ा है. (नीचे भी पढे)
इसमें राज्य के बड़े लूटेरे गिरोह के होने का अंदेशा जताया जा रहा है, जिसने बाइक से लूट की घटना को अंजाम दिया और फिर गाड़ी कोचांडिल के काठजोड़ तालाब में फेंक दिया. सीसीटीवी से सबका मिलान किया जा रहा है. इसके आधार पर सबकी पहचान हो रही है. सीसीटीवी, मोबाइल के जरिये पुलिस असल अपराधियों तक पहुंचने और लूटे गये गहने को बरामद करने की कोशिश की जा रही है. इसमें 50 फीसदी कामयाबी पुलिस को मिली है. इसके लिए जमशेदपुर के एसएसपी ने एसआइटी का गठन भी कर लिया है.



