जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर गुरुद्वारा के समीप व्यवसायी साकेत कुमार अग्रवाल के 30 लाख रुपये का नगद लूटने के मामले में पुलिस को अब तक कोई महत्वपूर्ण कड़ी नहीं मिल पायी है. इस घटना को राज्य में हुई घटनाओं को जोड़कर देखा जा रहा है. इसको लेकर वैसे इननोवा की भी तलाश की जा रही है. कारोबारियों के नजदीकी स्टाफ को भी पुलिस ने थाना पर बुलाकर पूछताछ किया है. इसको लेकर हर एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि इननोवा के सारे मूवमेंट का हरेक लोकेशन से सीसीटीवी से पहचान करने की कोशिश की गयी है. (नीचे देखे पूरी खबर )

बताया जाता है कि इननोवा सरायकेला की ओर गया है. इसके बाद से उसका लोकेशन पता करने की कोशिश की जा रही है. गौरतलब है कि गुरुवार की दोपहर में जमशेदपुर के बिष्टुपुर गुरुद्वारा के समीप व्यवसाय साकेत कुमार अग्रवाल से अज्ञात अपराधियों के द्वारा 30 लख रुपए की छिनतई की घटना को अंजाम दिया, जहां अपराधियों ने घटना को अंजाम देने से पहले मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया और भगाने के क्रम में फायरिंग भी की. व्यवसायी साकेत कुमार अग्रवाल अपने घर से बैंक 30 लाख रुपए जमा करने के लिए जा रहे थे. इसी बीच बिष्टुपुर गुरुद्वारा के समीप इननोवा पर सवार अपराधियों ने साकेत कुमार का रास्ता रोका और फिर साकेत के आंख में मिर्ची पाउडर छींटकर रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए जहां भगाने के क्रम में अपराधियों ने फायरिंग भी की.



