जमशेदपुर: सोनारी विकास भवन में समिति की एक बैठक अध्यक्ष धनंजय महतो की अध्यक्षता मे एक बैठक हुई. इस दौरान 16 मई, शनिवार को विकास समिति मैदान में होने वाले छऊ नृत्य पर चर्चा की गयी.उन्होंने बताया कि छऊ नृत्य रात्रि 10 बजे शुरुआत होगी. इससे पूर्व शहीद निर्मल महतो, सुनील महतो व स्व. सुधीर महतो को श्रद्धांजलि दी जाएगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, विधायक सविता महतो, सोमेन चंद्र सोरेन, मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, फनिन्द्र महतो, सुखदेव महतो, लालटू महतो, गोपाल महतो, अशोक कुमार सिंह, अजय रजक समेत काफी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद रहेंगे. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. धनंजय महतो को अध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह को संयोजक, रामू महतो, कमल आदित्यो गोरा चंद्र दास को उपाध्यक्ष, अखिलेश्वर महतो, नवीन महतो, अजय रजक, चित्तो मंडल, कमल महतो, मनोज महतो, कार्तिक महतो को महासचिव, अशोक महतो, स्वपन राय, उत्तम महतो, मिथुन मिश्रा को सचिव, हिरू दास व संजय बोस को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है. जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी तारापदो महतो को दी गयी है. इसके अलावा सक्रिय सदस्य के रूप में कार्तिक दास, विजय महतो, धनेश कर्मकार, संतोष महतो, उज्जवल दास, शिवशंकर सिंह, संतोष आदित्यो, सुजीत आदित्यो, अनुप आदित्यो, गौतम महतो, सुनील महतो, हरिया दास, मनील महतो, राजेश महतो, अनिल सिंह, विजेन महतो, शिवचरण महतो, अभय सिंह, रोहित दास, बीजू सिंह को शामिल किया गया है. इस कार्यक्रम में छऊ उस्ताद त्रिलोचन महतो, पुरुलिया बंगाल व निबारन महतो झारखंड उपस्थित रहेंगे.







