जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रत्येक माह संचालित सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेटमेंट ट्रेनिंग का 218वां सत्र रविवार को प्रतिभागियों के परीक्षा में सफलता पूर्वक उत्तीर्ण होने के साथ ही सम्पन्न हो गया. ट्रेनिंग के दौरान सेफ्टी, फर्स्ट एड, डिजास्टर मैनेंजमेंट के विभिन्न विषयों पर तार्किक एवं बौद्धिक जानकारी के साथ ही प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इस शिविर में विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस सत्र के दौरान ही अरका जैन कॉलेज के नर्सिंग के छात्रों को रेड क्रॉस भवन में संचालित गतिविधियों एवं नर्सिंग आधारित विषयों की गंभीरता से परिचित कराया गया. 218वें प्रशिक्षण बैच द्वारा इस 8 मई, विश्व रेड क्रॉस दिवस कार्यक्रम में बेहतर वॉलेटिंयरशिप दर्शाया गया, जिसकी सराहना सभी ने की.







