जमशेदपुर: 13th झारखंड सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में किया गया. जहां पूरे झारखंड से 125 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में 75 पुरुष और 50 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसके आधार पर झारखंड सीनियर टीम का चयन किया जाएगा जो बेंगलुरु में 2 से 6 जुलाई तक होने वाली सीनियर नेशनल तैराकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे.(नीचे भी पढ़े)
इस चैंपियनशिप में व्यक्तिगत और टीम इवेंट दोनों ही प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है. वहीं इस प्रतियोगिता में भाग लेने आए सीनियर तैराकी खिलाड़ी ने बताया कि तैराकी करना बहुत अच्छा होता है और तैराकी के साथ- साथ पूरा शरीर भी स्वस्थ रहता है. साथ ही इस चैंपियनशिप के माध्यम से नेशनल खेलने का मौका मिलता है






