जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार को सस्पेंड करने के बाद नये थाना प्रभारी को पदस्थापित कर दिया गया है. बिष्टुपुर थख़ना में पदस्थापित अवर निरीक्षक विवेक कुमार माथुरी को बिरसानगर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से साधारण जीवन यापन भत्ता पर निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय पुलिस केंद्र जमशेदपुर निर्धारित कर दिया है. बिरसानगर थाना प्रभारी रहते हुए प्रभात कुमार पर आरोप है कि उन्होंने वरीय अधिकारियों के नाम पर पैसे की वसूली की थी. इसके बाद इसकी जांच करायी गयी थी. जांच के बाद आरोप सही पाये गये थे, जिसके बाद थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एक और अवर निरीक्षक समेत एक अन्य को सस्पेंड कर दिया.



