अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो चास ट्रक ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सभी वाहन मालिकों एवं चालकों ने रविवार को बोकारो सर्किट हाउस में पूर्व मेयर भोलू पासवान को ज्ञापन सौंपा.
उन्होंने ज्ञापन में अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए कहा है कि वेदांता इलेक्ट्रोस्टील कम्पनी में माल़ ढुलाई कर अपने सबंधित व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों की जीविका किसी प्रकार चलाते आ रहे हैं. विगत लगभग एक वर्ष से कम्पनी ने साजिश के तहत बड़बिल से बोकारो कच्चे माल की ढुलाई का जिमा राजस्थान, महाराष्ट, गुवाहाटी की कम्पनियों को दे दिया है जिससे उन लोगों की स्थिति खराब हो गई है. इस समस्या से बोकारो डीसी को भी सूचना दे दी गई है. उन्होंने कहा है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो वे सड़क पर उतरेंगे और आंदोलन के जरिये अपना हक लेंगे.



