
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है. शुक्रवार को इसे लेकर एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ पहली बार वर्चुअल मीटिंग की. इस वर्चुअल मीटिंग में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एएसपी सिटी, जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक के साथ जिले के सभी थाना प्रभारी जुड़े थे. इस दौरान कोरोना के स्प्रेड को किस तरह रोका जा सके इस पर चर्चा की गई. एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने पुलिस पदाधिकारियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान दिए गए आदेशों का सख्ती से पालन करवाने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी से इसे रोकने के लिए अपने अपने सुझाव भी मांगे. मीटिंग के दौरान एसएसपी ने यह निर्देश दिया कि 2 बजे से सारे दुकानें बंद होने लगे ताकि तीन बजे तक सभी बंद हो जाए. साथ ही जिन दुकानों बंद करने का निर्देश जारी है उनके खुलने पर दुकानदारों पर कार्रवाई की जाए. सड़क पर बेवजह घूमने पर भी कार्रवाई की जाए उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा में रहकर काम करने का भी निर्देश दिया ताकि कोरोना से पुलिस कर्मी बच सके.












